जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर : एंटी करप्शन मुरादाबाद मंडल की टीम ने चांदपुर तहसील के संग्रह अमीन महिपाल सिंह पुत्र सुजान को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
शिकायतकर्ता जुबेर अली पुत्र सुल्तान अहमद निवासी मोहल्ला सराय रफी से आरसी में समय बढ़ाने तथा तुर्की वारंट जल्दी जारी न करने के लिए 5000 की मांग की गई थी। पहली किस्त ₹3000 लेकर शिकायतकर्ता टीम द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पहुंचा।
एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

