Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की हुई बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं मण्डलायुक्त एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की नियमित बैठक करें। भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहनी चाहिये।

प्रदेश में भू-माफियों से खाली कराई जमीन का शत-प्रतिशत उपयोग आम जनमानस के हित के लिये किया जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि नये भू-माफिया व अतिक्रमणकर्ता न पनपने पाये और भू-माफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर पुनः कब्जा न होने पाये। तीन माह उपरान्त राज्य स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के कार्यों की पुनः समीक्षा की जायेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बढ़िया है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। किसी को भू-माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है।

किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा होने पर वह एंटी भू-माफिया पोर्टल पर जाकर शिकायत का पंजीकरण करा सकता है, जिस पर शासन-प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया गया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों में कुल 3,44,223 शिकायतें प्राप्त हुई थी।

जिसमें से 99.58 प्रतिशत अर्थात 3,42,775 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। प्रदेश के समस्त जनपदों में 70,475.98 हेक्टेयर क्षेत्रफल को अवैध अतिक्रमण से अवमुक्त कराया गया है। प्रदेश के कुल 1,10,358 राजस्व ग्रामों में से 1,05,486 राजस्व ग्रामों का राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर का विकास कर लिया गया है, शेष राजस्व ग्रामों का सम्पत्ति रजिस्टर का विकास प्रक्रियारत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img