Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर की कई शानदार फिल्में बनाने वाले फिल्म लेखक, निर्माता-निर्देशक अनुराग सिंह का जन्म 17 नवंबर 1975 को हुआ। अनुराग सिंह ने जालंधर की रहने वाली बचपन की दोस्त थिएटर कलाकार एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी से शादी की । उन्हें 10 साल का एक बेटा भी है। अनुराग ने ‘अब के बरस’ (2002), ‘अंदाज’ (2003) और ‘हमको दीवाना कर गए’ (2006) जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उसके बाद उन्होंने फिल्म मेकर राज कंवर के प्रोडक्शन हाउस के लिए स्वतंत्र रूप से अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रकीब’ (2007) डायरेक्ट की लेकिन जिमी शेरगिल, शरमन जोशी और तनुश्री दत्ता अभिनीत यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

‘रकीब’ (2007) फ्लॉप हो जाने के बाद अनुराग को आगे कुछ साल तक काम नहीं मिला। साल 2011 में उन्होंने अभिनेता आर्य बब्बर को मुख्य भूमिका में लेकर पंजाबी फिल्म ‘यार अनमुल्ले’ (2011) डायरेक्ट की। फिल्म ‘यार अनमुल्ले’ (2011) हिट रही और अनुराग के करियर के लिए निर्णायक साबित हुई। इसके बाद साल 2017 तक उन्होंने पांच और पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कीं। साल 2017 में रिलीज पंजाबी फिल्म ‘सुपर सिंघ’ के वे निर्माता भी थे। अनुराग सिंह ने करण जौहर और जी स्टूडियोज के जोइंट वेंचर की ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित युद्ध पृष्ठभूमि वाली फिल्म ‘केसरी’ (2019) से बॉलीवुड में वापसी की। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 201 करोड़ का कारोबार किया।

इसके बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिलम ‘शादा’ (2019) का निर्माण किया जो एक और बड़ी सफल साबित हुई। उन्होंने पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पुआड़ा’ (2021) प्रोड्यूस की। एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। हाल ही में अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (2026) रिलीज हुई, जो साल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर (1997) का सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी खुद अनुराग सिंह ने ही लिखी है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (2026) ने बॉक्स आॅफिस पर जबर्दस्त बिजनैस किया। फिल्म के लिए अनुराग सिंह के डायरेक्शन की जमकर प्रशंसा हो रही है। इसके बाद वे बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हो चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...

किस कीमत पर ट्रेड डील?

पहले वह अलग-अलग संख्या बताते रहे हैं. कभी वह...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here