नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं, सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया है।
अनुष्का ने लिखा संदेश
अभिनेत्री अनुष्का ने लिखा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं ने मेरा दिन और भी खास बना दिया। मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे इतना स्नेह और समर्थन मिल रहे है।” इस पोस्ट में उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स के ज़रिए उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।
सेलेब्स ने अपने रिएक्शन किए शेयर
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन शेयर किया। राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रकार ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे’, नेहा धूपिया ने लिखा, ‘हमेशा खुश रहो…’, निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे बेबी’, साउथ अभिनेत्री सामंथा रुख प्रभु ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय’, अभिनेत्री समीक्षा टाके ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय’, दीया मिर्जा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत इंसान’, वाणी कपूर ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
अनुष्का के लेटेस्ट लुक पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, ‘संतूर मम्मा’, एक और फैन ने लिखा, ‘कृपया फिल्म बनाइये’, एक और फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय व्यक्ति’, एक और फैन ने लिखा, ‘भाभी जी नमस्कार’, एक और फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अनुष्का भगवान आपका भला करें’। एक और फैन ने लिखा, ‘मेरी पसंदीदा जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा’।
नुष्का का जन्मदिन कब होता है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को होता है। उनका जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वह 2010 के दशक में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्हें 2018 की फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। अयोध्या में जन्मी और बैंगलोर में पली-बढ़ी अनुष्का का पहला मॉडलिंग असाइनमेंट 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए किया था।

