Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

विधानसभा में पक्ष-विपक्ष में हुयी तीखी नोंकझोंक

  • चर्चा के दौरान गरम हुआ माहौल, नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री भिड़े  

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बुधवार को विधानसभा में पक्ष विपक्ष में तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच ज़बरदस्त नोक झोंक के बाद अचानक सदन का माहौल गरमा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थित को संभाला।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्धारा राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी तत्कालीन समाजवादी सरकार की उपलब्धियो को गिनाये जाने पर केशव मौर्या ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि ‘सैफाई से जमीन बेच कर कार्य कराया गया था क्या?’ इस बात पर भड़के अखिलेश यादव ने कहा कि ‘तुम अपने पिता जी के पैसे से कार्य करा रहे हो क्या?’ इसके बाद सपा और भाजपा के सदस्यो मे तीखी नोक झोक होने लगी।

माहौल बिगड़ते देखकर नेता सदन मुख्यमंत्री योगी स्थिति संभालने के लिए खुद आगे आये।  अपने आसान से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्धारा एक घंटा से ज्यादा भाषण दिया गया जिसे हम सबने शान्ति पूर्वक सुना।  इसके बाद जब उपमुख्यमंत्री बोल रहे हैं तो उनके भाषण पर ‘रनिंग कमेंट्री’ करना बिलकुल ठीक नहीं है। नेता सदन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो सत्ता पक्ष के सदस्य उनकी बात पूरे ध्यान से सुन रहे थे। किसी भी बात पर सहमति असहमति हो सकती है लेकिन किसी बात पर इतना उत्तेजित हो जाना ठीक नहीं है।

सच सुनने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो वह भी अपने भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष की बातों का विधि सम्मत जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के यह बोलने के बाद टोकाटोकी और सदस्यों के उत्तेजित होने की इस स्थिति पर विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना हस्तक्षेप के बाद सदन व्यवस्थित हो पाया। इससे पूर्व प्रश्न प्रहर में सदस्यों के जवाब में उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली की व्यवस्था बेहतर से और बेहतर की जा रही है। बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img