- लौटने पर जोरदार स्वागत की तैयारियां
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर : दिल्ली में खेल दिवस के मौके पर खेल सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए कलीना निवासी सौरभ चौधरी व अन्य खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड मिलने पर सौरभ चौधरी के गांव में जश्न का माहौल है।
अचूक निशानेबाज और सादगी की मिसाल गोल्डन ब्वॉय सौरभ चौधरी के घर पर परिवार वाले टीवी से चिपके कार्यक्रम देखते रहे। घर के बाहर भीड़ का जमावड़ा लगा है, लोगों में जश्न का माहौल है।

अर्जुन अवार्ड लेकर लौटने पर उनके स्वागत की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। गांव के बाहर से लेकर घर तक जोरदार स्वागत परिवार से लेकर गांव वाले करेंगे।

