जनवाणी ब्यूरो|
नई दिल्ली: कारण जौहर का पॉपुलर चैट शो लोगो के बीच काफी पोपुलार है शो के अथवा सीजन चल रहा है। पिछले एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी जहां काफी दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। वहीं शो के निर्माताओं ने नेक्स्ट एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। जिसमेंं बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिखने वाले है।

प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर कहते हैं, ‘अविवाहित लड़के जो सिर्फ मौज-मस्ती करना चाहते है। प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि करण दोनों अभिनेताओं की टांग खींचते हुए नजर आते है।

बातचीत के दौरान शो के होस्ट आदित्य से अनन्या पांडे के साथ डेटिंग अफवाहों को लेकर पूछते हैं। अभिनेता मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते है।

आदित्य ने कहा, ‘मुझसे ऐसा कुछ न पूछें, मैं आपको झूठ बताऊंगा।’ करण जौहर बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन और आदित्य से पूछते हैं कि क्या वे कुछ ऑफ-स्क्रीन किरदार निभाने के लिए तैयार हैं? इस पर आदित्य कहते हैं, ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार इसे संभाल नहीं सकता।

शो के महमानों से रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर पूछते हैं, ‘अगर आप कभी श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाएं तो आप क्या करेंगे?’ इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, ‘आशिकी तो जरूर करता, किसके साथ पता नहीं’


