- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अरमान ने प्रथम, आर्यन द्वितीय तथा प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने छात्रों को बताया कि वाहन चलाते और सड़क पार करते हुए कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कभी भी सिग्नल तोड़कर जल्दबाजी में नहीं भागना चाहिए।
सुरक्षित जीवन के लिए सड़क के नियम एवं संकेतो का भलि-भांति पालन किया जाना अति आवश्यक है। आज सड़क पर बढृते वाहनों की संख्या और वैश्विक रैंक में सड़क दुर्घटनाओं में भारत का पहला स्थान अत्यन्त चिंताजनक है। जागरूकता से ही हम प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।
आओ इस अभियान का हिस्सा बने और सुरक्षित जीवन के लिए कार्य करें। पहिये के विकास से मानव का विकास सम्वभ हो पाया है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता के साथ साथ यातायात के नियमों का पूर्णतया पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में कक्षा 09 एंव 10 के कुल 48 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिसमेंं कक्षा-10 अरमान ने प्रथम, कक्षा-10 आर्यन मलिक ने द्वितीय तथा कक्षा नवम् के छात्र प्रियांषु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, अरविन्द कुमार, मोहर सिंह, माुबन शर्मा, योगेंद्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, नीटू कश्यप, बिजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

