Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

बागपत रोड और रेलवे रोड के लिंक मार्ग को सेना की एनओसी

  • अब पीडब्ल्यूडी करेगा सड़क और दीवार का निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत रोड लिंक मार्ग निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने पीडब्ल्यूडी को एनओसी दे दी हैं। अब पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण करेगा। इसके साथ दीवार करने की भी अनुमति दी गई हैं। इसके लिए राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयास सार्थक रहे। उनके द्वारा लगातार ये प्रयास किये गए थे कि बागपत रोड से रेलवे रोड को जोड़ने के लिए लिंक मार्ग का निर्माण होना चाहिए। इसमें जमीन सेना की थी।

सेना सड़क निर्माण के लिए जमीन नहीं दे रही थी। इसकी एनओसी को लेकर अवरोध पैदा हो रहा था। अब रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए एनओसी दे दी हैं, जिसके बाद सड़क निर्माण की अब उम्मीद जग गई हैं। पीडब्ल्यूडी इस सड़क का निर्माण करेगा। पहले लिंक मार्ग निर्माण करने का प्रस्ताव मेरठ विकास प्राधिकरण ने भेजा था। प्राधिकरण ने इसमें हाथ पीछे खींच लिये, जिसके बाद ही पीडब्ल्यूडी को इसमें लगाया गया हैं। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी हैं।

14 7

राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हाल ही में एक पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा था, जिसमें सेना से बागपत रोड और रेलवे रोड को आपस में जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी को एनओसी देने की मांग की थी। सेना ने इसमें निर्माण करना तो दूर, बल्कि इसकी पैमाइश तक नहीं करने दे रही थी। इसी वजह से पीडब्लयूडी के अधिकारी इसमें आगे पहल नहीं कर पा रहे थे। मेडा पहले ही पीछे हट चुका था।

अब इसके बाद ही डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने फिर से एक पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ को लिखा था, जिस पर राजनाथ सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सैन्य क्षेत्र में सड़क निर्माण और दीवार करने के लिए पीडब्ल्यूडी को एनओसी दे दी। इस पर डा. वाजपेयी ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया तथा इसमें पीडब्ल्यूडी के जल्द ही काम चालू करने की उम्मीद जतायी हैं। अब एनओसी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण करने के लिए टेंडर की मांग करेगा, तभी ए-श्रेणी के ठेकेदार इसका निर्माण करने की दिशा में सहभागिता निभायेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img