- एक साथी मौके से फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पुलिस ने छापामारी कर भैंस को काटने के एक आरोपी को 65 किलो मीट व उसके अवशेष के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम नेभैंस के मीट व भैंस काटने के 6 उपकरण को भी अपने कब्जे में ले लिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
आरोपी की अलीपुरा में मीट बेचने की दुकान है परंतु उसे दुकान पर मीट बेचने का लायसेंस मिला है परंतु वह मौके पर भैंस को काटने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है और उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि अलीपुरा में एक मीट विक्रेता अवैध रूप से भैंस को काट रहा है। कोतवाल के निर्देश पर हलका उपनिरीक्षक विजय कुमार टीम के साथ मौके पर ग्राम अलीपुरा पहुंचे।
एसआई विजय कुमार ने आरोपी को मौके पर भैंस का काटा जाना पाते हुए 65 किलो मीट अपने कब्जे में लिया। पुलिस टीम को मौके पर भैंस काटने के उपकरण छुरी,गंडासा सहित 6 उपकरण भी मौके मिले जिन्हें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जीशान पुत्र जुुल्फकार निवासी मौहल्ला पठानपुरा बताया गया है जबकि उसका एक साथी रफीक उर्फ लोरा निवासी ग्राम अलीपुरा बताए गए है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मीट की दुकान का लायसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार के साथ कांस्टेबल मान सिंह, अनुज कुमार, संदीप कुमार, ईशु पंवार मौजूद रहे।

