- कल्हेड़ी में बने शौचालय के पास से गिरफ्तार कर दो माबाईल बरामद किए
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पुलिस ने नगर में चोरी की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए चोरों के खिलाफ चलाए गए धर पकड़ अभियान के अन्तर्गत छापामारी कर ग्राम मुबारकपुर उर्फ कल्हेड़ी में बने शौचालय के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तलाशी में उनके पास से दो चोरी के मोबाईल बरामद हुए।
बुधवार को सीओ नजीबाबाद गजेन्द्रपाल सिंह के निर्देशन में व एसएसआई राजीव चौधरी की देखरेख में पुलिस टीम ने नगर में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम बना कर छापामार अभियान चलाया वहीं पुलिस टीम ने चोरी में चिन्हित हुए कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी सुरागकशी की।
जिसके आधार पर टीम ने ग्राम मुबारकपुर उर्फ कल्हेड़ी में छापामारी करते हुए कल्हेड़ी में बने शौचालय के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मौहम्मद शाकिब उर्फ मुन्ने पुत्र मौहम्मद शाकिर ग्राम कल्हेड़ी व दूसरे अभियुक्त का नाम जावेद पुत्र तब्बू पुत्र मौहम्मद हाशिम निवासी ग्राम मुबारकपुर कल्हेड़ी बताया गया है।
एसएसआई राजीव चौधरी ने बताया कि दोनो के पास से दो चोरी के मोबाईल बरामद किए गए जिसमें एक वीवो कम्पनी का व एक पेनासोनिक कम्पनी का है। दोनो अभियुक्त नई उमर के हैं पूर्व में उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई विजय कुमार, का.योगेश कुमार, कपिल तोमर, अनुज कुमार आदि शामिल रहे।

