Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

आज पंजाब दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिन के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह लुधियाना में उद्यमियों और व्यापारियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे दिन वह उत्तराखंड और गोवा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना की घोषणा करेंगे।

उनके इस दौरे की आधिकारिक जानकारी सांसद और आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने जारी की है। मान अभी तक पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए जाने से नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने के बाद केजरीवाल का यह पहला दौरा है। दौरे के दौरान चन्नी को लेकर आने वाली उनकी प्रतिक्रिया काफी अहम रहेगी।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल का रविवार को पंजाब आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसानों के भारत बंद और पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी का कैबिनेट विस्तार आदि के कारण उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया था।

किसानों से वादे के अनुसार नहीं करेंगे कोई रैली

आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के सहायक सचिव और लुधियाना के लोकसभा प्रभारी अमनदीप सिंह मोही ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल लुधियाना का दौरा करेंगे।

इसमें कोई रैली नहीं हो रही है। वह सिर्फ प्रेस को संबोधित करेगे और 2022 के चुनावों के लिए पंजाब के लोगों को गारंटी देंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन करती रही है और हाल ही में किसान पंचायत के दौरान पार्टी ने किसान संगठनों से चुनाव तक कोई राजनीतिक रैली नहीं करने का वादा किया था।

जिस पर पार्टी अब भी कायम है। इस बीच वह सिर्फ पंजाब की जनता के लिए दूसरी गारंटी की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करने आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img