Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

शामली से अरविंद संगल भाजपा प्रत्याशी घोषित, कैराना से सेठपाल और कांधला से नरेश पर दांव

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जारी की पहली सूची

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बहुप्रतीक्षित भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सूची जारी कर ते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की। पहली सूची में शामली जनपद की 3 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की ही घोषणा की गई है। इनमें नगर पालिका परिषद शामली से अरविंद संगल तथा नगर पालिका पालिका परिषद कैराना से सेठ एलपाल गुर्जर और नगर पालिका परिषद कांधला से नरेश सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें अरविंद संगल 2012 में नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन रह चुके हैं। शामली सीट पर उनकी दावेदारी प्रारंभ से ही मजबूत मानी जा रही थी। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की फीडबैक भी उनके पक्ष में जा रही थी इसलिए आज जब पहली सूची जारी की गई तो अरविंद संगल ने पहले चरण की बाजी मार ली।

49 9

दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद कांधला में भाजपा ने 2017 के प्रत्याशी रहे नरेश सैनी पर ही दांव लगाया है। नरेश सैनी 2017 का चुनाव हार गए थे। उधर, भाजपा ने कैराना में स्वर्गीय पूर्व सांसद बाबू हुकम सिंह के परिवार के सेठपाल गुर्जर पर दाव लगाते हुए उन को प्रत्याशी बनाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img