नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की दीवानी आवाज और सात दशकों से अधिक समय तक संगीत जगत में राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच, उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम दिग्गज उनके घर पहुंचे।
सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ आशा भोसले के घर पहुंचे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
तब्बू और पोती का भावुक पल
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अंतिम दर्शन के लिए आईं। इस दौरान आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने तब्बू को गले लगाकर भावुकता व्यक्त की।
रितेश देशमुख और एआर रहमान ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता रितेश देशमुख और संगीतकार एआर रहमान भी मुंबई में आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फैंस और बॉलीवुड सितारों का तांता
मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर कासा ग्रांडे में फैंस और करीबियों का तांता लगा रहा। हर कोई उनकी आवाज और गानों को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई देने आया।
आशा पारेख और राकेश रोशन ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन भी अंतिम दर्शन के लिए आए और नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

