Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

गोकशी के खिलाफ बोलने वाले आसिफ की गोली मार कर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शनिवार को ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर के रहने वाले आसिफ भारती की उसके घर के बाहर ही बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावर आसिफ के घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करके भाग निकले। घायल हालत में परिजन फौरन आसिफ को सुशीला जसंवत राय अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत मची हुई है।

52

मृतक आसिफ एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आसिफ पुलिस का मुखबिर था। गोकशों की सूचना पुलिस को देता था। इसलिए इलाके के तमाम कसाई उससे दुश्मनी रखते हैं।

मृतक आसिफ खुद को भाजपा नेता और गोरक्षा दल का सदस्य बताता था। 5 साल पहले आसिफ के भाई दिलशाद की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img