नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 शुरू हो चुका है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी इस शो को होस्ट निर्देशक रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस बीच शो के नवीनतम एपिसोड में रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट आसिम रियाज के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिला है। इस विवाद से परेशान होकर रोहित अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आसिम को शो से बाहर कर दिया है।
वहीं, दोनों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टास्क पूरा करने में विफल होने पर आसिम ने निर्माताओं पर असंभव चुनौतियां देने का आरोप लगाया।
आसिम टास्क पूरा न करने में रहे विफल
रोहित शेट्टी और आसिम रियाज के बीच के बीच ये विवाद तक हुआ जब आसिम टास्क पूरा करने में विफल रहे। उनके शो के निर्माताओं पर आरोप लगाने के बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें वीडियो सबूत दिखाया कि टास्क बहुत संभव था। इसके बाद भी आसिम ने अपनी बहस जारी रखी। ये देखने के बाद रोहित शेट्टी ने भी अपना संयम खो दिया।
https://x.com/ImRealScout/status/1817623029431812434
आसिम पर गुस्सा होते हुए क्या बोले रोहित?
उन्होंने आसिम पर गुस्सा करते हुए कहा, ‘कल भी आपने बहुत बकवास की। सुन, मेरी बात सुन लो, वरना उठा के यहीं पटक दूंगा। मेरे साथ दुर्व्यवहार मत करो।’ आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी और अभिषेक कुमार पर भी आरोप लगाए। अभिषेक ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह गंदी झड़प पर उतर आए। आसिम ने अभिषेक पर उनकी पॉपुलैरिटी से जलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के निर्माताओं द्वारा उन्हें दिए जा रहे पैसे से तीन गुना ज्यादा कमाते हैं।
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1817634397484425402
आसिम ने कह डाली ये बात
आसिम ने कहा, ‘मेरे पास इतना पैसा है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मैं छह महीने के भीतर चार कारें बदलता हूं। क्या आपको लगता है कि मुझे उस पैसे की जरूरत है? यह उन प्रशंसकों के लिए है जिनके लिए मैं यहां था, इन हारे हुए लोगों के लिए नहीं।’ इसके बाद अभिषेक ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उनपर जूते से हमला कर दिया। इसके बाद वह गुस्से से वहां से चले गए।
रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर निकालने की घोषणा की
इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने 10 साल तक शो होस्ट किया है और 150-200 कंटेस्टेंट देखे हैं, लेकिन मैंने उनके जैसा कोई नहीं देखा।’ रोहित ने रियलिटी शो से आसिम के बाहर होने की घोषणा करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन वह अब इस शो में आगे नहीं रह सकते। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह एक यंग किड हैं और भगवान उनका भला करे।’

