Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

विधानसभा उपचुनाव 2022: भाजपा ने जारी किए उम्मीदवारों की सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर, 2022 को वोटिंग होने वाली है। बता दें कि चुनाव आयोग ने तीन अक्तूबर को छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी थी। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान होंगे जबकि बिहार के दो विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

भाजपा ने शनिवार को हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं तेलंगाना के मुनुगोड़े से के राजगोपाल रेड्डी और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरी को उतारा है।

23 1हरियाणा से वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई और तेलंगाना से राजगोपाल रेड्डी भाजपा में शामिल होने पहले क्रमशः आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस के विधायक थे। वहीं अमन गिरि अरविंद गिरी के बेटे हैं, जो गोला गोकर्णनाथ से भाजपा विधायक थे और पिछले महीने उनकी मृत्यु हो गई, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव की आवश्यकता हुई।

22 1

बता दें कि अधिसूचना की तारीख सात अक्तूबर होगी। जबकि नामांकन की तारीख 14 अक्तूबर, 17 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे जबकि छह नवंबर को परिणाम आएंगे।

जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। EC के मुख्य निर्वाचन आधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को इसका एलान किया। 2014 में चुनाव आयोग ने टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

इन विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान

महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकरानाथ और ओडिशा के धामनगर(SC)विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img