- रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विस कमेटी की टीम एलम पहुंची
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: रालोद नेता सतबीर पंवार ने रेलवे बोर्ड को शिकायत की थी कि रेलवे ने एलम में पड़ने वाले तीन फाटकों में से एक फाटक को बंद कर दिया है। बंद किए गए फाटक के समीप गांव के श्मशान होने के साथ-साथ स्कूल पड़ते है। फाटक बंद हो जाने के कारण जब फाटक के इस और किसी के यहां मौत हो जाती है तो उसे श्मशान में जाने के लिए घूमकर जाना पड़ता है।
वहीं रोजमर्रा स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विस कमेटी की टीम नितीश कुमार के साथ पहुंची तथा उन्होंने सारे मामले की जानकारी कर शिकायतकर्त्ता सतबीर पंवार को बताया कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए बंद किए गए फाटक को खोला जाना संभव नहीं है। ग्रामीणों की जो समस्या व वह भी जायज है, ऐसे में वह फाटक के स्थान पर अंडर पास का निर्माण करा देगें।।

