- आरके डिग्री कॉलेज में युवा वन, बाल वन के तहत लगाए पौधे
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गुरूवार को आरके डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत डा. मनोज मलिक और डा. अजय कुमार सिंह के निर्देशन में युवा वन एवं बाल वन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के खेल मैदान में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल मैदान में सागौन गुलमोहर आदि पौधे लगा इनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 05, 06 एवं 07 जुलाई को महाविद्यालय द्वारा कुल 400 पौधें रोपित किए गए।

