Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सोतीगंज में शातिर कबाड़ियों के घर चस्पा कुर्की का नोटिस

  • 82 कुर्की की कार्रवाई से सोतीगंज में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज के शातिर फरार कबाड़ियों के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कुर्की की कार्रवाई अमल में लाते ही सोतीगंज के कबाड़ियों में हड़कंप की स्थिति बनी है। माना जा रहा है कि कोर्ट की इस कार्रवाई से फरार कबाड़ी जल्दी ही सरेन्डर की तैयारी में है।

लालकु र्ती पुलिस सोतीगंज के गैंगस्टर में निरुद्ध फरार तीन कबाड़ियों के घरों पर 82 कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंची। पुलिस ने सोतीगंज के मोहसिन पुत्र शमसुद्दीन उर्फ कल्लू के घर पर कोर्ट से जारी 82 कुर्की का नोटिस चस्पा कर परिजनों को कार्रवाई से अवगत कराया। सोतीगंज निवासी फरार साजिद के घर पर भी पुलिस ने कुर्की नोटिस की कार्रवाई की।

इसके बाद पुलिस देहली गेट क्षेत्र पटेल नगर निवासी हाजी इकबाल के बेटे अबरार के घर पर 82 की कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस की कानूनी कार्रवाई की। तीनों फरार कबाड़ी पूर्व में सदर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। सदर पुलिस ने चोरी के वाहनों के कटान में शामिल कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

हाजी नईम उर्फ गल्ला व इकबाल कबाड़ी को गैंगस्टर के मुकदमों गैंग लीडर बनाया था। जिसमें कुल 18 शातिर कबाड़ियों को चोरी के वाहनों के कटान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। सभी पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं इन मुकदमों की जांच लालकुर्ती पुलिस को सौंपी थी। लालकुर्ती पुलिस ने 15 कबाड़ियों से कुछ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

37 5

जबकि कुछ ने कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया था। लेकिन गैंगस्टर के वांछित तीन कबाड़ी अबरार, साजिद, मोहसिन अभी तक फरार हैं। फरार कबाड़ियों ने कोर्ट में सरेन्डर नहीं किया और चोरी छिपे चोरी के वाहनों को काटने में लगे रहे। पुलिस ने फरार कबाड़ियों के विरुद्ध 82 कुर्की की कार्रवाई की है। हाजी इकबाल और हाजी गल्ला को पुलिस ने चोरी के वाहनों को कटान करने वाले कबाड़ियों का गैंग लीडर बनाया था।

क्राइम ब्रांच ने उठाये छह लोग, दो को छोड़ा

क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों छह लोगों को स्कार्पियो और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ हिरासत में लिया है। सभी लोगों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों को छोड़ दिया। बाकी चार अन्य पर पुलिस अवैध शराब बरामदगी दिखाने की तैयारी में है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को हापुड़-मेरठ बाइपास से मनोज निवासी, गोविन्दपुरी मोदीनगर, गुरुबख्श निवासी सादुल्लापुर किठोर, प्रशांत ग्राम भोजपुर, गाजियाबाद, तीन अन्य अज्ञात लोगों को स्कार्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ दबोच लिया।

क्राइम ब्रांच की टीम सभी लोगों को गाड़ी में डालकर ले गई। सभी से अलग-अलग तरीके से पूछताछ की। बाद में प्रशांत और गुरुबख्श नाम के दो लोगों को जांच के बाद छोड़ दिया गया। चार अन्य लोगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दौराला थाना पुलिस को सौंप दिया। दौराला पुलिस चार लोगों पर अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि पुलिस सभी से अवैध शराब की बरामदगी की तैयारी में है। दो लोग उत्तराखंड के बताये गये हैं।

व्यापारी पर जानलेवा हमला, पुलिस बचा रही आरोपियों को

लालकुर्ती थानांतर्गत ओलिविया रेस्टोरेंट में तेरह अगस्त को एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसकी हड्डी तक टूट गई। व्यापारी करीब पन्द्रह दिन बिस्तर पर पड़ा रहा लेकिन लालकुर्ती पुलिस ने आरोपियों पर दबाव डालने के बजाय उनको पहले दिन से बचाने का काम किया। पुलिस ने मुकदमे से लूट और जान लेवा हमले की धाराएं हटा दी। व्यापारी की पत्नी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।

टीपी नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर निवासी संजीव शर्मा तेरह अगस्त को अपने दोस्त के साथ ओलिविया रेस्टोरेंट में थे तभी साथ के मवाना रोड निवासी शिवम दुश्वर शर्मा, डा. अर्जुन और टैनी रस्तोगी ने संजीव शर्मा के साथ जमकर मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। रात ढाई बजे के करीब संजीव बदहवास हालत में लालकुर्ती थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने रात में ही व्यापारी संजीव का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

संजीव की तरफ से तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 392, 325, 323, 504 में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किये बिना ही लूट और जानलेवा हमले की धारा हटा दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बताने की जरुरत भी नहीं समझी। व्यापारी की पत्नी नेहा शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है और इंसाफ नहीं कर रही है। इस पूरे मामले में लालकुर्ती पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से सेटिंग करके धाराएं हटाने में जल्दबाजी की ताकि दूसरे पक्ष को लाभ मिल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img