Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर की 10 लाख रुपये संपत्ति पर कुर्की की कार्यवाही की

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गैंग बनाकर अनैतिक रूप से आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने वाले गैंगेस्टर अभियुक्त अल्ताफ पुत्र मेहताब अली निवासी मोहल्ला कलालान की अचल संपत्ति 160 वर्ग मीटर में तीन कमरों के बने मकान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख है। शासन के आदेश पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने मंगलवार की दोपहर पुलिस बल के साथ मोहल्ला कलालान पहुंचकर मुनादी कराकर उक्त संपत्ति को कुर्क कर सील लगा दी है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई अनैतिक कार्य कर धन अर्जित करेगा तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img