जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इलाके में फैक्ट्री से लौट रहे एक युवक को कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मोहल्ले वालों ने घायल युवक को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन चौकी समर गार्डन कॉलोनी का है। युवक फैक्ट्री से काम कर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कई बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।
एक चाकू युवक के हाथ पर लगा और जैसे ही हाथ पर लगने के बाद युवक भागा तो युवक के पीछे भागते हुए पीठ पर कई वार किए गए।
क्षेत्रवासियों ने देखा कि युवक घायल अवस्था में भाग रहा है तो भीड़ ने युवक को रोका और भीड़ को देखकर बदमाश फरार हो गए। जैसे-तैसे कर क्षेत्र वासियों ने युवक मदद की और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे। युवक के पिता ने अपने बेटी की ससुर पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है।
युवक के पिता का कहना है कि उसकी बेटी का तीन तलाक का मामला चल रहा है। जिसको लेकर उनकी बेटी अपने ही ससुराल में है और बेटी का ससुर आए दिन युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। जैसे ही आज उसके ससुर को मौका मिला उसने हमला करवा दिया।

