Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

छापा मारने पहुंचे बिजली कर्मियों पर हमला

  • बिजली चोरी कर रहे लोगों ने पथराव कर हंगामा किया
  • तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह विजिलेंस टीम को साथ लेकर एक मकान पर रेड करने गए विद्युत कर्मचारियों पर क्षेत्र के लोगों ने हमला कर पथराव करने के बाद महिलाआें ने हंगामा किया। लाइनमैन ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लिसाड़ीगेट बिजली घर व विकासपुरी बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी ओमप्रकाश संविदा कर्मचारी इंतजार और विजिलेंस टीम के साथ गोलाकुआं चार हजारी वाली गली में बिजली की चेकिंग कर रहे थे।

विद्युत कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र के रहने वाले इसरार के घर में कटिया डालकर की जा रही बिजली की चोरी पकड़ ली। आरोप है कि इस दौरान इसरार और क्षेत्र के अन्य लोगों ने ओमप्रकाश और इंतजार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ पथराव करते हुए विजिलेंस की टीम को दौड़ा लिया। घटना के बाद बदहवास विद्युत कर्मचारी लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हंगामा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

11 8

कर्मचारियों के रोष को देखते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस में कहा आपका मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है आप कोतवाली जाइए। विद्युत कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उधर, क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं भी कोतवाली थाने जा पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारी क्षेत्र में चोरी की बिजली जलवाकर अवैध उगाही करते हैं और यह भी बताया खुद ही जाकर केबिल डालते हैं और हर महीने पैसे ले लेते हैं।

पैसा न देने वाले के घर पर छापा डलवा देते है। गुरुवार की सुबह भी बिजलीघर के कर्मचारियों ने मोहल्ले में जाकर जबरदस्ती शाहिद के घर मे घुस कर महिलाओं के साथ बदसलूकी की पर आक्रोशित हो कर बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के बाद लाइन लॉस को कम करने के लिए बिजली विभाग द्वारा मॉनिग रेड अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जिससे ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए टारगेट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और विभाग की घाटे को कम किया जा सके।

अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता मय विजिलेंस थाना प्रभारी संजीव द्वारा गोला कुआं आजाद नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने साजिद पुत्र समीर पर पूर्व में बकाए को लेकर अस्थाई विच्छेदन की गई थी। चेकिंग के दौरान साजिद की छत के ऊपर से डोरी चेक करने के लिए टीम जब उसके छत पर पहुंची तो लाइनमैन (संविदा कर्मी) इंतजार के साथ मारपीट की गई।

जिसकी सूचना मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार द्वारा थाना पहुंचकर कोतवाली में थानाध्यक्ष से वार्ता करते हुए एफआईआर दर्ज करायी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने एफआईआर व मेडिकल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। वहीं, इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img