जनवाणी संवाददाता |
तितावी: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के। प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के।पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षय किशोरी अपनी सहेली के साथ गली में किसी काम से जा रही थी।आरोप है कि तभी पड़ोस का एक युवक वहां आया और किशोरी का हाथ पकड़कर खाली पड़े मकान में ले गया। जहा उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
किशोरी की सहेली ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।जिसके बाद परिजन मौके पर पहुचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीडिता ने परिजनो के साथ थाने आकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया।

