- कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व अल्पसंख्यकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यक विरोधी एजेंडा वाली याचिका जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिनियम (1992) और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई थी, को स्वीकार कर लिया जाना अल्पसंख्यक समुदायों को मिले संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा को छीनने की कोशिश है।
न्यायपालिका का एक हिस्सा आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा दायर प्रॉक्सी याचिकाएं स्वीकार कर सरकार के एजेंडा को कानूनी आवरण पहनाने की कोशिश कर रहा है। यह एक तरह से बिना घोषणा के संविधान समीक्षा करने जैसा है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस याचिका को निरस्त करने की प्रक्रिया संविधानिक मूल्यों के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, निन्ना अंसारी, प्रवीण तरार, निर्•ाय सिंह, अश्वनी शर्मा, शाहिद खान, शैखरपाल, आरिफ एडवोकेट, लोकेश कटारिया, अनीस, प्रमोद सैनी, नासिर चौधरी, रिजवान, महाबीर सैनी, आजम, गुलफाम, राहुल शर्मा, गय्यूर अली

