- सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान ने जनसंपर्क कर विकास के नाम पर मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: सरधना विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान को सभी वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शनिवार को अतुल प्रधान ने ठाकुर चौबीसी के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अतुल प्रधान ने विकास के नाम पर वोट मांगे। ग्रामीणों ने भी उन्हें भारी मतों से जितानें का वादा किया। शाम को सरधना में डोर-टू-डोर जाकर अतुल प्रधान ने वोट की अपील की।
इस बार गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान का चुनाव बेहद मजबूत नजर आ रहा है। गठबंधन के चलते मुस्लिमों व जाट समेत सर्वसमाज का समर्थन उन्हें मिल रहा है। सभी वर्ग के लोग सम्मेलन करके उनका स्वागत कर रहे हैं। शनिवार को अतुल प्रधान ने ठाकुर चौबीसी के नाहली, खेड़ा, फरीदपुर, मोमन, अकलपुरा, भामौरी, कुशावली, दौलतपुर आदि गांवों का तूफानी दौरा किया।
उन्होंने चौबीसी के गांवों में जनसंपर्क करके विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि सपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में चहूमुखी विकास कराया जाएगा। इस बार जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के नाम पर वोट डालें। लोगों ने भी अतुल प्रधान का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
साथ ही उन्हें भारी मतों से जिताने का वादा किया। रात को अतुल प्रधान ने सरधना कस्बे में जनसंपर्क करते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

