नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज श्री अयोध्या धाम में धूमधाम के साथ प्रभु श्रीराम के शुभ तिलकोत्सव की तैयारी चल है। जनकपुरवासी तिलक लेकर 300 से अधिक महमान श्री अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। शुभ तिलकोत्सव रामसेवकपुरम में चढ़ेगा।
सीता जी की सखियां, जिन्हें ‘तिलकहरू’ कहा जाता है, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के तिलक के लिए विशेष नेग लेकर पहुंचेंगी। परिसर में मंच तैयार किया जा रहा है। इस पर श्रीराम के स्वरूप में सज्जित 18 साल के युवक को सिंहासन पर विराजित किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुभ विवाह की तैयारी पहली बार
22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रभु श्रीराम के विवाह के उत्सव शुरू होने जा रहे हैं। पहले भी आयोजन हुए हैं, मगर तक श्रीराम मंदिर बनकर नहीं तैयार हुआ था। श्रीराम के विग्रह को ही पूजा जाता था। इस बार प्रभु श्रीराम के प्रतिमा के सामने जनकपुरी के लोग तिलक के लिए लाए गिफ्ट समर्पित करेंगे।

अयोध्या के रामसेवकपुरम में मंच को सजाने का काम आखिरी पड़ाव पर है। इसकी व्यवस्था देख रहे विहिप के राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि तिलकहरुओं में कुछ का 16 नवंबर से ही आगमन शुरू हो गया है। उनके सम्मान और ठहराने के लिए कारसेवकपुरम, अभयदाता हनुमान आश्रम, विवेक सृष्टि, माता सरस्वती देवी मंदिर, तीर्थ क्षेत्र भवन में व्यवस्था की गईं है।

श्रीराम जी का तिलक सीताजी के छोटे भाई की भूमिका में आए जानकी मंदिर जनकपुर के छोटे महंत रामरोशन दास चढ़ाएंगे। तिलक चढ़ाने के लिए 100 वाहनों से करीब 300 तिलकहरु 501 प्रकार का नेग लेकर पहुंच गए हैं।
वेदज्ञ आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच तिलक चढ़ाया जाएगा। साथ ही अयोध्या की महिलाओं की टोली तिलक पर अवध क्षेत्र में गाए जाने वाले परंपरागत लोकगीतों का मंगलगान करेंगी।
इस पल के साक्षी बनने के लिए नेपाल के जनकपुर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनकपुर के मेयर मनोज कुमार शाह नेपाल के अन्य तीन मेयर के साथ मौजूद रहेंगे।


