Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को हुई कोरोना जांच में इसकी पुष्टि हुई है। खतरे वाली बात यह है कि शुक्रवार को ही वह सिडनी के एक स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस सेरेमनी में करीब 1000 लोग पहुंचे थे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि पीएम मॉरिसन में कोरोना की पुष्टि एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आ चुके हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद स्कॉट मॉरिसन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। छह दिन बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में 1360 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि, मंगलवार को 804 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img