Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

40 घंटे बाद खेतों से मिला अवी, हालत गंभीर

  • संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया था गायब

  • खेतों में पड़ा हुआ था भूखा-प्यासा, हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: घर के बाहर खेलते समय गायब हुआ ढाई साल का बालक अवी 40 घंटे बाद खेतों से बरामद हुआ है। पुलिस की मदद से परिजनों ने अवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अपहरण की आशंका में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अवी की तलाश शुरू की थी।

थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी आकाशदीप मजदूरी करता है। 30 मार्च की शाम को उसका ढाई साल का इकलौता बेटा अवी घर के बाहर खेल रहा था। उस समय आकाशदीप भी वहां पर मौजूद था। अचानक से अवी खेलते खेलते गायब हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला था।

थाना सिखेड़ा पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अवी की तलाश शुरू कर दी थी। गायब होने के करीब 40 घंटे बाद शनिवार की सुबह घर से 4 किलोमीटर दूर स्थित टिहरी फैक्ट्री के समीप अवी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आकाशदीप ने बताया कि

आकाशदीप ने बताया कि खेतों पर काम कर रहे लोगों को उसके रोने की आवाज आई तो पता चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चा बरामद घर परिजनों को सौंप दिया।

करीब 40 घंटे से भूखा प्यासा रहने के कारण अवी का स्वास्थ बिगड़ गया था। जिसके चलते उसे जानसठ रोड स्थित नगर के वशिष्ट हॉस्पिटल पर भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img