- गुरुकुल जिवाना में हुआ पुरस्कार वितरण
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: जिवाना गुलियांन के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में मंगलवार को किसान ट्रस्ट दिल्ली की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। जिसमें चौधरी चरण सिंह निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
किसान ट्रस्ट दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में जनपद के विद्यालयों में जातिवाद, साम्प्रदायिकता व भृष्टाचार के उनमूलन के बिना देश का विकास असंभव है विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई थी।
प्रतियोगिता के परिणाम में ग्रोवेल स्कूल बडौत कक्षा 12 की स्नेहा वर्मा प्रथम, शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली कक्षा 12 की रिया जैन ने द्वतीय, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना की जान्हवी सौलंकी व शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली कक्षा 12 की मिफ्ता खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा गायत्री देवी महिला विद्यापीठ पतला की दीपा वर्मा, ग्रोवेल स्कूल बडौत की जूही, समाज सुधार इंटर कालेज छपरौली की अंशिका को सांत्वना पुरुस्कार के लिए चुना गया है।
उन्होंने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद धनराशि, प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ, राजीव खोखर, मोहन सिंह भंडारी, जितेंद, आर्य, सविता शिवांच, अनुराधा, अश्वनी सुनीता धामा आदि उपस्थित रहे।

