- अभ्यर्थियों को स्वरोजगार लगाने हेतु किया जाएगा प्रेरित
जनवाणी संवादाता |
सहारनपुर: शासन द्वारा दिये गये आदेश एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2022-23 में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अभ्यर्थियों को स्वरोजगार लगाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदो में जगरूकता शिवरों का आयोजन किया जाना है।
इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में उन अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जायेगा जो वास्तव में स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक है। ऐसे अभ्यर्थियों के नाम, पता, मोबाईल नं०, आधार कार्ड नं०, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ई-मेल आई डी इत्यादि की जानकारी एकत्र करते हुए उन्हें आयोजित होने वाले जागरूकता शिवरों में स्वरोजगार की स्थापना हेतु प्रेरित करते हुए संचालित योजनाओं तथा उद्योग की स्थापना से संबन्धित अन्य विभागों एवं उद्योग संचालन हेतु आवश्यक पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्र विषयक महत्वपूर्ण जानकारिया प्रदान की जायेगी।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को प्रोजक्ट रिपोर्ट बनाने से लेकर मार्केटिंग तक की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान करायी जायेगी। अतः स्वरोजगार लगाने के इच्छुक अभ्यार्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सहारनपुर में अपना पंजीकरण करवा सकते है। आई०टी०आई पोलीटेक्निक या अन्य प्राविधिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी अपना स्वयंक का उद्योग लगाने के लिए आवेदन कर सकते है।

