Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

प्रतियोगिताओं के जरिए एड्स के प्रति जागरूक किया गया

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान एवं आचार्य अमित शर्मा जी के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे आचार्य अमित शर्मा ने सभी भैया-बहनों का मार्गदर्शन किया। एड्स से जुड़ी विशेष महत्वपूर्ण जानकारी छात्र छात्राओं को दी। इस अवसर पर विद्यालय में कला, स्लोगन एव भषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

जिसमें एनएसएस के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा सभी भैया बहनों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्रदान किए गए। कला प्रतियोगिता में नैनी प्रथम एवं प्रांजल बमोला द्वितीय स्थान पर स्लोगन प्रतियोगिता में सोनिया सारस्वत प्रथम एवं मोहित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानवी सागर एवं द्वितीय स्थान पर प्रिंस कुमार रहे।

कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर छात्र आयुष चौहान, निखिल कुशवाह, अतुल कुमार, तनुज पांडेय, अंजलि, वैशाली गुप्ता, धीमान एवं आचार्य प्रवीण कुमार, रूद्र प्रताप शास्त्री, अंकेश कुमार, हरीश श्रीवास्तव, मीनू जोशी, हेमा जोशी, नेहा वर्मा आदि आचार्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img