जनवाणी संवाददाता |
नूरपूर: बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार गन्धर्व ने कहा कि बेटियों का सम्मान सर्व समाज का दायित्व है बेटी बचेगी तो देश बचेगा।
उन्होंने कहा कि समाज मे लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक करना चाहिए तथा घर घर जाकर लोगों को जागरूक करें कि बेटी बेटा एक समान है।कार्यक्रम में डॉ अजय गन्धर्व, डॉ अनिल कुमार, फार्मासिस्ट इमरान अली, प्रेम चौहान, बीपीएम शालिनी विश्नोई, पूर्णिमा, मिथलेश कुमारी मौजूद रहे।

