बिजनौर: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर फायर सर्विस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अग्निशमन शाखा खेड़की पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एएसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने फायर सर्विस के शहीद जवाहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभांरभ किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 14 अपै्रल से 20 अप्रैल तक चलेगा। एसपी व एएसपी सिटी ने हरि झंड़ी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।