Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जया बच्चन ने नातिन नव्या से रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ पर नातिन नव्या के साथ बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि ‘बिना शादी के बच्चा’ होने से कोई समस्या नहीं है। ऐसा बोलकर फिर से सुर्खियों में आ गयी है।

जया बच्चन ने रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन बहुत जरुरी चीज है। नव्या नवेली नंदा के साथ बात करते हुए जया ने यह भी कहा कि ‘हमारे समय के दौरान हम एक्सपेरीमेंट नहीं कर सके।’ उन्होंने कहा कि रिश्ते में फिजिकल पहलू बहुत जरूरी होता है। एक रिश्ता प्यार, ताजी हवा और एडजस्टमेंट’ पर नहीं टिक सकता।

जया ने कहा, ‘लोगों को मेरी बातों पर आपत्ति होगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कम्पैटिबिलिटी भी बहुत जरूरी है। हमारे टाइम में हम प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं? क्योंकि वो लंबे समय के रिलेशनशिप का जिम्मेदार है। अगर शारीरिक संबंध नहीं है तो ये बहुत लंबे समय तक चलने वाला नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि आप प्यार और ताजी हवा और एडजस्टमेंट पर टिके नहीं रह सकते।’

जया ने युवी पीढ़ी को अपनी सलाह देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए। आपके पास एक अच्छा दोस्त होना चाहिए। आपको चर्चा करनी चाहिए और कहना चाहिए ‘हो सकता है कि मैं आपके साथ एक बच्चा पैदा करना चाहती हूं, क्योंकि मैं आपको पसंद करती हूं। मुझे लगता है कि आप अच्छे हैं। तो चलिए शादी करते हैं, क्योंकि यही समाज का कहना है। मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके बिना शादी के भी बच्चा है। मुझे वास्तव में कोई प्रॉब्लम नहीं है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img