Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आयशा खान ने मुनव्वर को लेकर किए कई खुलासे, घरवालों के उड़े होश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नए वाइल्ड कार्ड के तौर पर आयशा खान ने शो में एंट्री ली है। जिसके बाद से आयशा खान और मुनव्वर फारूकी का रिश्ता खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।

34 21

शो में आने के बाद उन्होंने मुनव्वर पर डबल डेट का आरोप लगाया, जिसके बाद लोगों को लगा की आयशा खान मुनव्वर फारूकी की जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वहीं, आयशा ने मुनव्वर संग अपने रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है। इतना ही नहीं, आयशा ने मुनव्वर के बेटे का भी जिक्र किया।

36 19

दरअसल, मुनव्वर अपने बेटे को याद करते हुए नजर आ चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए आयशा खान ने कहा, मैंने शो में मुनव्वर को बोलते हुए सुना है कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, लेकिन दो महीने तक तो मैं उनके साथ ही थी और तब उनका बेटा साथ नहीं रहता था।

33 23

आखिरी एक हफ्ते में उन्होने अपने बेटे को बुला लिया। मुझे पता तो चले कि क्या सच है और क्या गेम के लिए हो रहा है।’ इसके आगे आयशा खान ने बताया कि लड़कियों को चीट करने की आदत मुनव्वर के अंदर है। ये इनका पैटर्न है और इसका मेरे पास सबूत भी है।

35 20

इसके अलावा आयशा खान ने ईशा मालवीय के सामने अपने और मुनव्वर के रिश्ते का लेकर कहती है। कि ‘मैं मैंटली काफी बर्दाश्त कर रही हूं। अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो मुनव्वर का पूरा गेम खराब हो जाएगा।’ इसके आगे आयशा ने ईशा के सामने इस बात को कबूल किया कि वह मुनव्वर फारूकी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में थीं।

32 24

आयशा की ये बाद सुनकर ईशा मालवीय हैरान रह गईं। अभिषेक कुमार को भी जब ये पता चला तो वह दंग रह गए। अभिषेक ने तब कहा कि अभी आयशा सिर्फ 21 साल की हैं तो उन्हें नेशनल टीवी पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img