Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अयोध्या की श्रीरामलीला में अभिनय कर वापस लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

  • अयोध्या की श्रीरामलीला में मुखिया गुर्जर ने कुंभकरण एवं परविंदर सिंह ने निभाया था शत्रुघ्न किरदार

जनवाणी संवादाता |

मेरठ: अयोध्या की श्रीरामलीला में कुंभकरण एवं शत्रुघ्न का अभिनय करने वाले मुखिया गुर्जर एवं परविंदर सिंह का मेरठ लौटने पर जिला पंचायत कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुंभकरण का अभिनय करने वाले मुखिया गुर्जर एवं शत्रुघ्न का अभिनय करने वाले परविंदर सिंह ने अपने अनुभव को साझा किया।

उन्होंने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है, कि श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने के पश्चात पहली रामलीला में अभिनय करने के लिए उन्हें अवसर मिला। यहीं नहीं उन्हें भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। पथिक सेना अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि वह बचपन में रामलीला के पात्र का अभिनय करते थे, लेकिन इतने बड़े मंच पर उन्होंने पहली बार मंचन किया।

बता दें कि अयोध्या की रामलीला में मेरठ के मुखिया गुर्जर ने कुंभकरण, परविंदर सिंह ने शत्रुघ्न व हापुड़ के सोनू डागर ने भगवान श्री राम एवं गढ़वाल उत्तराखंड की कविता जोशी ने माता सीता का अभिनय किया था। जिसका प्रसारण सभी सोशल मीडिया के साथ-साथ डीडी नेशनल, डीडी भारती पर लाइव किया गया था।

स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, ‌भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों नीरज नागर, सुखबीर मौरल, निखिल त्यागी राघव, सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्षा अदिति चंद्रा, संदीप रायजादा, कल्पना यादव अतुल गर्ग आदि अन्य पदाधिकारी में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img