Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूलना पूरी तरह अनुचित

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव हाजी राव इरशाद के नेतृत्व में काफी लोगों ने क्षेत्र का भ्रमण कर टोल टैक्स के विरोध में 2 नवंबर को रुड़की टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने व प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूलना सरासर अन्याय है। जब फोरलेन के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया तो तब नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने स्थानीय लोगों से यही वायदा किया था कि उनसे कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। लेकिन अब टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में भगवानपुर टोल प्लाजा की समस्या को लेकर पंचायत की गई।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आम आदमी, किसान, पत्रकार, व्यापारी से टोल न लिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान अध्यादेश को वापस लिया जाए। यदि उनकी मांगे न मानी गई तो आगामी 2 नवंबर को भाकियू अंबावत टोल प्लाजा पर धरना देगी।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि किसानों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर नीरज सैनी, नीतू सैनी, माजिद अली, निधि सैनी, रशिम सैनी, सौमित सम्राट ने कहा किसान पूरी तरह से पीड़ित है। जब वाहन खरीदते समय वाहन का रोड़ टैक्स अदा कर दिया जाता है तो आम आदमी या किसान बार-बार टैक्स क्यों दे।

इस अवसर पर मुकेश पुंडीर, कुशाल सैनी, विनोद प्रजापति, चौधरी प्रवीण गुर्जर, जावेद, रंजन सैनी, रामेश्वर प्रसाद, खालिद पुंडीर, सागर सिंह, मोहन त्यागी, सुंदर पंवार, कादिर, फरमान त्यागी, सुलेमान, निसार अहमद, उस्मान, ओमवीर गुर्जर, चौधरी नकली सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img