
यह साल कथावाचक बाबाओं के जरिए आगामी लोकसभा की पटकथा लिखने जा रहा है। हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी पिछले तीन माह में दो राज्यों से अपनी सत्ता गंवा चुकी है। इसलिए बीजेपी अब मध्यप्रदेश को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है, क्योंकि मध्यप्रदेश में भी ‘द केरला स्टोरी’ की तर्ज पर धर्म-परिवर्तन का मामला तेजी से गरमाने लगा है। क्योंकि मध्यप्रदेश में अब बीजेपी को कर्नाटक की हार सताने लगी है। यानी बीजेपी के हाथ से अगर ये राज्य चला जाता है, तो बीजेपी के लिए बुरे दिन शुरू हो सकते है। कर्नाटक चुनाव में ‘द केरला स्टोरी’ और बजरंगबली जैसे मुद्दे खूब गरमाए, लेकिन बीजेपी की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।