Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

14 को धूमधाम से मनाएंगे बाबा साहब की जयंती

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमे 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।और साथ साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री किसानों के महान नेता स्व चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर स्पोर्ट्स स्टेडियमों में बड़े स्तर पर खेलों के आयोजन कराए जाएंगे।

बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान मजदूर गरीब नौजवान,मात्र शक्ति,सभी वर्ग परेशान हो रहा है। मंहगाई ने कमर तोड़ दी है। अब जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा के जुमलेबाजी का जवाब वोट की चोट से देंगे।

निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। किसानों की बर्बाद हुई फसलों का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।केवल खोखली घोषणाओं पर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, वरिष्ठ नेता चौ अर्जुन सिंह,रिंकू सोनकर,अनुज वर्मा ने बैठक में कहा कि जनता अब राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा के विकल्प के रूप में देख रही है।राष्ट्रीय लोकदल हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मो का संगम है।जिसमे भाईचारा दिखाई देता है।सभी रालोद कार्यकर्ता जयंत चौधरी के हाथो को मजबूत करने में जुट जाएं।

बैठक में महामंत्री साजिद अली,प्रदीप छोटा, शरणदास्स सोनकर, चौ अरविंद मलिक,दीपक कुमार, नरेंद्र सिरोही,जगपाल सिंह, चौ राजू,नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img