Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्सीफाई रखने के लिए करें इस सूप का सेवन…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। गर्मियों में चिलचिलाती धूप से अक्सर एनर्जी लेवल कम हो जाता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ऐसे फ्रूटस या ड्रिंक्स का सेवन करते है जिससे हमारी बॉडी का एनर्जी लेवल कंट्रोल रहे। खीरे का सूप बॉडी को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

25 4

खीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है। गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, रोज खीरा खाना बोरिंग हो सकता है ऐसे में आप खीरे का सूप ट्राई कर सकते हैं जो टेस्टी तो होगा ही साथ ही में इम्युनिटी बढ़ाने भी बहुत मदद करेगा। खीरे का सूप को बनाना बहुत ही आसान है। तो आइये जानते है खीरे के स्वादिष्ट सूप को बनाने की रेसिपी…

खीरे का सूप बनाने की सामग्री

  • 4 मध्यम आकार के खारे

  • लहसुन की 2 कलियां

  • 1/4 कप पुदीने के पत्ते

  • 1 कप गाढ़ा दही

  • 1/2 कप दूध

  • 1 हरी मिर्च

  • 2 चम्मच जैतून का तेल

  • नमक स्वादअनुसार

  • काली मिर्च स्वादानुसार

खीरे का सूप बनाने की विधि

27 4

खीरे का सूप को बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को क्यूब्स में काट लें। इसके बाद लहसुन की कलियों को काट लें। खीरे के क्यूब्स को एक ब्लेंडर में डालें और इन्हें थोड़ा ब्लेंड करें। इसके बाद ब्लेंडर में लहसुन, 1/4 कप पुदीना, हरी मिर्च, गाढ़ा दही और 1/2 कप दूध डालें।

इसके बाद इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब सभी सामग्रियों को एक साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक मिश्रण न मिल जाए।

आप मिश्रण को सीधे ब्लेंडर से अपने कटोरे में डाल सकते हैं। आप इस सूप को छलनी से भी छान सकते हैं। सूप को परोसने से पहले एक या दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सूप को सर्विंग बाउल में डालें। इसे एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल या पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और इसका आनंद लें।

24 3

खीरे के स्वास्थ्य लाभ

खीरे में विटामिन सी और के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है। ये वजन घटाने में आपकी मदद करता है। ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। ये गर्मियों में शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखता है। ये लिवर को हेल्दी रखता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img