
जलवायु परिवर्तन के चलते होने वाले नुकसान का अधिकांश आकलन इंसानों और उनसे संबंधित प्रक्रियाओं को केंद्र में रखकर होता रहा है। लेकिन पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों पर होने वाले प्रभावों पर कम ही शोध हुए हैं। इस विषय पर हुए एक नए अध्ययन से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन का पक्षियों की छोटी व स्थानीय प्रजातियों की तुलना में बड़े और प्रवासी पक्षियों पर अधिक चिंताजनक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के शोधकर्ताओं ने सभी महाद्वीपों में पक्षियों की 104 प्रजातियों की 201 मादा पक्षियों में 1970 से 2019 यानी पिछले 50 वर्षों के दौरान वार्षिक प्रजनन में आए बदलाव का आकलन किया है। शोधकतार्ओं ने पाया कि जलवायु परिवर्तन पक्षियों की प्रजातियों के पारिस्थितिकी और जीवन इतिहास लक्षणों पर मिश्रित प्रभाव के माध्यम से संतानोत्पत्ति को प्रभावित करता हैं।