Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, हर तरफ जाम ही जाम

  • शहर के कई इलाकों में जाम के झाम से जनता परेशान हाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के कई इलाकों में जनता जाम से जूझ रही हैं। दिन भर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा रहा है। ट्रैफिक पुलिस गर्मी भी यहां दिखाई नहीं देते। जाम से कैसे मुक्ति मिलेगी? यह बड़ा सवाल है। इसको लेकर प्लान तो ढेरों हुए, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ । ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की लंबी चौड़ी फौज है।

इसके बावजूद करीब 200 होमगार्ड भी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन चौराहों पर जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक पटरी से नीचे उतरा हुआ है। यही वजह है कि हर समय जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। ट्रैफिक का जो प्लान है, उस पर शायद अमल नहीं हो रहा है।

  • सीन-1

मेघदूत सिनेमा पर सोमवार को लंबा जाम लगा था। 40 कदम की दूरी पर शंकर आश्रम है, जो राजनीति का पावर हाउस हैं। पास में ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल का मकान है। तमाम वीआईपी इस रोड पर रहते हैं, लेकिन मेघदूत सिनेमा के पास पुलिया पर जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।

26 20

सोमवार को दिन भर लोग जाम की समस्या से जूझ रहे, लेकिन बाद में लोगों ने पुलिस को फोन करें, तब जाकर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होनी चाहिए, लेकिन यहां एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं था,जिसके चलते हर रोज जाम की समस्या से लोगों का लोग जूझ रहे हैं।

  • सीन-दो

कॉपरेटिव बैंक पर जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। यहां पर जाम से निपटने के लिए कोई प्लानिंग लगता है ट्रैफिक विभाग के पास नहीं है। यही वजह है कि हर रोज कॉपरेटिव बैंक के चौराहे पर जाम लगना लाजमी है। यहां जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है, लेकिन इस समस्या का निजात जनता को कैसे मिलेगा इस पर काम नहीं हो पा रहा है।

  • सीन-तीन

बेगमपुल पर भी जाम की समस्या बनी हुई है। कहने को यहां रैपिड रेल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था खराब है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी या तो मोबाइल में व्यस्त रहते हैं या फिर वसूली में। इसी वजह से यहां पर जाम लग जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img