Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बढ़ापुर पुलिस ने 300 लीटर अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

  • नहटौर पुलिस ने चोरी की बाइक व शस्त्र के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बढ़ापुर पुलिस ने 300 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपित को पकड़ा है, जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उनके पास से यूरिया समेत शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए है। वहीं नहटौर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।

रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार की दोपहर एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि बढ़ापुर पुलिस ने गांव चंपावत चकला के जंगल से 31 अगस्त की रात को दर्शन सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह को रबर के ट्यूब में भरी 300 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि अमरीक सिंह पुत्र किशन सिंह मौके से फरार हो गया।

पुलिस को मौके से छह रबड़ ट्यूव, 500 ग्राम यूरिया, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने मौके पर ही एक हजार लीटर लाहन नष्ट कराया है।

अभियुक्त ने बताया कि वह बाजार से गुड़ लाकर कच्ची शराब बनाते है और यूरिया की मिलावट कर उसको नशीली करके बेच देते है।

एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का पुरूस्कार देने की घोषण की है। वहीं नहटौर पुलिस ने सोमवार की रात बस स्टेंड से एक चोरी की बाइक के साथ कृष्ण कुमार पुत्र प्रीतम सिंह व साकेंद्र पुत्र बलकरन निवासी मोहल्ला रामनगर नूरपुर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 बोर का एक तंमचा मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.