Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Badshah: पहलगाम हमले से आहत बादशाह ने रोकी म्यूजिक लॉन्च, जताई संवेदना

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक और गुस्से की लहर में डाल दिया है। इस नृशंस घटना में निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसने हर संवेदनशील मन को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी की गूंज अब मनोरंजन जगत में भी सुनाई दे रही है। देश के जाने-माने रैपर और सिंगर बादशाह ने इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी आगामी म्यूजिक रिलीज को स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि इस दुखद समय में देश के साथ एकजुटता दिखाई जा सके

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर ​दी जानकारी

बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा कर इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में आम नागरिकों पर हुए इस क्रूर हमले से उनका दिल टूट गया है।

बादशाह ने कहा

बादशाह ने कहा, ‘हम इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी संवेदना के साथ खड़े हैं। सम्मान और इस दुखद क्षति को स्वीकार करते हुए, हमने अपनी रिलीज को अभी के लिए टालने का फैसला किया है। आज हम उन लोगों की याद में रुकते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और एकता व संवेदना के साथ इस दुख को महसूस करते हैं।’

तमाम सितारों ने की पहलगाम हमले की निंदा

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया, जिसने पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। बादशाह के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युद्ध की मांग की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img