Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बागपत विधायक योगेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताई समस्याएं

  • पुलिस कर्मियों की समस्या, बिल बढ़ोत्तरी वापस लेने, चीनी मिल क्षमता वृद्धि
  • शराब पीने से मृतकों के परिजनों को मुआवजा की मांग
  • एक छोटा पुल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री ने विधायक को दिया समस्या निस्तारण करने का आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: विधायक योगेश धामा ने जनपद की समस्याओं को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने वहां पुलिस कर्मियों को आ रही समस्या का निस्तारण करने, नलकूपों के बिल बढ़ोत्तरी वापस लेने, चीनी मिल क्षमता वृद्धि, शराब पीने से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने, झुंडपुर में एक छोटा पुल बनाने, मार्गों का निर्माण कराने सहित आदि समस्याओं को रखकर इनका निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कर्मियों की कुछ मूल समस्याएं का निस्तारण की मांग की, जिसमें जिन पुलिसकर्मियों की सेवा 5 वर्ष शेष बची हो उन्हें गृह जनपद या आसपास किसी जनपद में नियुक्त करने, पुलिसकर्मियों को साइकिल भत्ता जो

200 रुपये मिलता है उसे मोटर साइकिल भत्ता के रूप में 2000 रुपये, पोष्टिक आहार भत्ता 1550 से बढ़ाकर 4000 रुपये करने, पुलिस कर्मियों के वेतन एक तय धनराशि काटकर उनकी रेल एवं बसों में मुफ्त यात्रा की जाए, बॉर्डर स्कीम खत्म करने की मांग की। इसके अलावा किसान उपभोक्ताओं से उनके नलकूपों से विधुत बिल लिए जाने के संबंध में 2 मांगे रखी, प्रथम कि किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर न लगाए जाएं तथा द्वितीय जो 170 रु प्रति के हिसाब से बिल लिया जा रहा उसे कम करके 100 रुपये करने, बागपत सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि बढ़ाने, चमरावल गांव में नकली शराब पीने से 6 व्यक्तियों की मृत्यु होने की दुखद घटना पर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने, बागपत-चमरावल मुख्य मार्ग जिसकी हालत काफी खराब है, इसका सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण, रटौल-घिटौरा संपर्क मार्ग तथा गांव झुण्डपुर में नदी पर एक छोटा पुल बनावाने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने विधायक को जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img