जनवाणी संवाददाता |
बागपत: बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए पेंडिंग प्रकरणों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।

