जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव के बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। तीन दिन पहले उसके आधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दी जवान जम्मू कश्मीर के तंगधार में तैनात था। सूचना उसके द्वारा खुद को गोली मारने की दी थी।
किशनपुर बराल निवासी रामकुमार पुत्र ब्लजोर सिंह (56) बीएसएफ में जवान था। वह तंगधार में करीब दो साल से तैनात था। पिछले साल होली पर घर आया था। जम्मू कश्मीर से शुक्रवार की देर रात गांव में रामकुमार के बेटे कपिल को सूचना दी थी। तत्व बताया गया था कि रामकुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शानिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह दिल्ली शव लाया गया। गांव में पारिजतों में शोक का माहौल है।

