जनवाणी संवाददाता |
बागपत: मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उनको गारद ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी कार्यालय में कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के अफसरों को तलब किया।
विकास प्राधिकरण के भवन मानचित्र के साथ-साथ शमन शुल्क को लेकर दिशा निर्देश दिए। विकास कार्यों और राजस्व वसूली के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

