जनवाणी संवाददाता |
बागपत: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा खेकड़ा थाना पर तैनात उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार व दोघट थाना पर तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार को विवेचना में लापरवाही बरतने, नियमानुसार साक्ष्य संकलित न करने व कर्तव्य पालन में लापरवाही, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारिता, उदासीनता बरतने के फलस्वरुप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। विधि के प्रतिकूल कृत्य/ तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी

